गंगापार, फरवरी 12 -- जिम देखने गए युवक को मारा-पीटा गया। इस आशय की शिकायत पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के सिसई सिपाह निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र साहेब अली का आरोप है कि उसका चचेरा भाई जीशान चौराहे पर खुले जिम को देखने गया था। आरोप है कि विपक्षी जिम में मारे पीटे। जब वह वहां से भाग कर साजिद की दुकान के पास पहुंचा तो उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी और गालियां दी गई। मोहम्मद इमरान ने मऊआइमा थाने में अमजद अली और मोहम्मद साहिल निवासी सिसई सिपाह तथा मोहम्मद शोएब और महताब अहमद निवासी बरजी सोरांव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...