गोरखपुर, मार्च 20 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के मोगलहा में गुरुवार की शाम जिम ट्रेनर के प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। कमरे में उसका शव फंदे से लटकता मिला था। मामले में मृतका की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लिया है। बिहार के सिवान जिले के बसन्तपुरा थाना क्षेत्र के तेलकथू गांव निवासी उमेश अपनी पत्नी प्रीति उर्फ कंचन 32 वर्ष व बेटा विराट 6 वर्ष के साथ गुलरिहा थाना क्षेत्र के मोगलहा के नंदू कालोनी में अंजनी कुमार मिश्रा के मकान में किराए पर रहता है और पास के जिम में ट्रेनर का काम करता है। गुरुवार की शाम 6 बजे उमेश जिम में काम करने गया था,उसी समय पत्नी प्रीति कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी।मृतका की मां इंद्रावती पत्नी प्रेम निवासी सुकरौली थान...