गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- मुरादनगर। थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव में रहने वाले युवक को रास्ते में रोककर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित आशु के अनुसार, कुछ दिन पहले वह अपने घर से मुरादनगर स्थित जिम की ओर जा रहे थे। रास्ते में किसी बात को लेकर उनकी बाइक सवार दो लोगों से कहासुनी हो गई। आरोपियों ने लात घूंसों से युवक पर हमला करते हुए घायल कर दिया। पुलिस ने मुकुल और आकाश के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...