हल्द्वानी, अप्रैल 19 -- कालाढूंगी। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व एवं कॉर्बेट ग्राम विकास समिति की ओर से रविवार को महान प्रकृतिवादी एवं वन्यजीव संरक्षक जिम कॉर्बेट की 72वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कॉर्बेट म्यूजियम में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने जिम कॉर्बेट को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान उनके सम्मान में एक मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में कॉर्बेट ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजकुमार पांडे, म्यूजियम प्रभारी पूरन सिंह बिष्ट, सभासद रोहित बुलाकोटी, मोहन पांडे, इंदर सिंह बिष्ट, गणेश सिंह मेहरा, गणेश कार्की, भुवन रौतेला, केसर सिंह अधिकारी, मनोज सिंह अधिकारी, राजेश टम्टा शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...