नैनीताल, जुलाई 25 -- कालाढूंगी / रामनगर, हिटी। प्रकृति प्रेमी, महान वन्यजीव संरक्षणवादी व प्रसिद्ध लेखक एडवर्ड जेम्स (जिम) कॉर्बेट की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को कालाढूंगी और रामनगर क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कॉर्बेट का जन्म 25 जुलाई 1875 को नैनीताल में हुआ था। उन्होंने आदमखोर बाघों व गुलदारों से ग्रामीणों की रक्षा कर मानवता और वन्यजीव संरक्षण की मिसाल पेश की थी।कालाढूंगी स्थित जिम कॉर्बेट के ऐतिहासिक भवन में कॉर्बेट ग्राम विकास समिति व कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रेखा कत्यूरा, प्रो. डॉ. अजय रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर व कॉर्बेट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- मशहूर अंग्रेज शिकारी जिम कॉर्बेट की 151वीं जय...