बिजनौर, सितम्बर 21 -- वन विभाग द्वारा कॉर्बेट के जंगलों में वन्यजीवों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। वन विभाग कॉर्बेट टाइगर रिजर्व तथा आसपास वन क्षेत्रों में वन्यजीवों की फोटो और वीडियो मोबाइल में कैद करके सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरु कर दी है। विभागीय स्तर पर संवेदन शील वन क्षेत्रों की लोकेशन तथा वन्यजीवों से जुड़ी गतिविधियों को सार्वजनिक करने वाली रील्स और वीडियो की निगरानी बढ़ा दी गई है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला द्वारा इस तरह के संकेत दिए हैं। कॉर्बेट प्रशासन सोशल मीडिया पर पोस्ट वन्यजीवों से जुड़ी गतिविधियों से जुड़े वीडियो और रील्स की निगरानी की जा रही है। विभागीय अधिकारियों द्वारा वीडियो और रील्स में संवे...