मिर्जापुर हिन्दुस्तान, जनवरी 21 -- यूपी के मिर्जापुर शहर में जिम की आड़ में युवतियों का यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित उनके चार जिमों को सील कर दिया है। आरोपियों में तीन सगे भाई हैं, जबकि चौथा उनका बहनोई बताया जा रहा है। पुलिस ने दो पीड़ित युवती की तहरीर मंगलवार की रात यह कार्रवाई की है। एएसपी आपरेशन मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर के केजीएन जिम में युवतियां व्यायाम करने जाती थीं। उनका आरोप है कि जिम संचालक और उसके ट्रेनर उनसे पहले दोस्ती करते। उसके बाद बरगलाकर धर्म परिवर्तन करा देते थे। आरोप है कि युवतियों का वीडियो बनाकर उनसे वसूली और यौन शोषण भी करते थे। पुलिस जिम संचालकों समेत सात पर वसूली, यौन शोषण और धर्...