मिर्जापुर, मार्च 6 -- मिर्जापुर। जिम कांड के चारों आरोपियों की जमानत पर जिला जज अरविंद कुमार मिश्र ने शुक्रवार सुनवाई की। उन्होंने सुनवाई के बाद जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा है। मामले में शनिवार को फैसला आ सकता है। इसमें तीन आरोपियों ने पहले से जमानत के लिए अपील की थी, जबकि फरार चल रहे नौंवे आरोपी अशफाक उर्फ लकी खां ने भी अपने अधिवक्ता के माध्यम से डीजे कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अपील की है। जिम की आड़ में महिलाओं का शोषण और उनका धर्मांतरण मामले का देहात कोतवाली पुलिस ने 20 जनवरी को खुलासा किया था, जो संगठित गिरोह बनाकर इस कार्य को अंजाम दे रहे थे। पुलिस गिरोह के सरगना इमरान, जीआरपी सिपाही, मौलवी समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि नौवां आरोपी लकी अबतक फरार चल रहा है। पुलिस जिम कांड के सभी आरोपियों पर संगठित अपराध...