मिर्जापुर, मार्च 14 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिम कांड मामले में फरार चल रहे नौवें आरोपी अशफाक उर्फ लकी को पुलिस ने शुक्रवार चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट से विदेश भागने की फिराक में था। लकी 25 हजार रूपये का इनामी है। जबकि मामले में केजीएन जिम के मैनेजर साहिल को रोडवेज के पास से पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस देर शाम प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा करेगी। जिम की आड़ में महिलाओं का शोषण और धर्मांतरण मामले का देहात कोतवाली पुलिस ने 20 जनवरी को खुलासा किया था। मामले में मुख्य सरगना इमरान, मौलाना, जीआरपी सिपाही समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। जबकि नौवां आरोपी लकी दो महीने से फरार चल रहा था। एसपी की ओर से 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस की कई टीम उसकी तलाश में लगी थी। शुक्रवार की रात पुलिस ने आर...