नोएडा, अप्रैल 13 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। खेल विभाग की टीम ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा की विभिन्न ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों, स्कूलों के अलावा अन्य संस्थानों में जिम और स्विमिंग पूल का औचक किया। इस दौरान ज्यादातर स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम अधूरे मिले। जिला प्रभारी खेल अधिकारी डॉ़ परवेज अली ने बताया कि टीम ने मिक्सन अल्टीमो, मिक्स टि्वन्स, गौर अतुल्यम, सुपरटेक सिजार, जेपी रिसोर्ट एंड स्पा, जेपी ग्रीन्स,रॉयन इंटरनेशनल स्कूल और वाईएमसीए स्विमिंग पूल अकादमी का निरीक्षण किया। मिक्सन अल्टीमो, गौर अतुल्यम, सुपरटेक सिजार एवं मिक्सन टि्वन्स ग्रेटर नोएडा में महिला जीवनरक्षक नहीं है। रॉयन इंटरनेशनल सेक्टर बीटा-1 ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा के कोई भी मानक जैसे ऑक्सीजन सिलेंडर, व्हील चेयर, स्ट्रेचर, लाइफ जैकेट, कैमरा आदि पूरे नहीं पाए गए। वहीं, जेपी रिसोर...