जिम्स में स्वास्थ्य सुविधाएं पटरी पर आने लगी
नोएडा, जून 29 -- - सोमवार को बिना पुलिस सुरक्षा के बीच चली ओपीडी, मरीजों की संख्या भी बढ़ी ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता । जिम्स में स्वास्थ्य सुविधाएं पटरी पर लौटने लगी है। सोमवार को सभी ओपीडी बिना पुलिस सुरक्षा के संचालित हुईं। इस दौरान सुबह से ही परिसर में मरीजों की भीड़ रही। वहीं, जिम्स प्रबंधन ने कर्मचारियों से काम पर लौटने की भी अपील की।बता दें कि, जिम्स में 15 जून को आउटसोर्स के कर्मचारी मांगों के लेकर हड़ताल पर बैठ गए थे। इसके बाद से ही लगातार अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं चौपट हो गई थी। विगत 25 जून की रात पुलिस व कर्मचारियों के बीच झड़प हुई थी। कर्मचारियों ने पुलिस पर लाठी चार्ज का आरोप लगाया था। इस मामले में 53 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया और जिम्स निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. आरके गुप्ता की तहरीर पर मामला दर्ज कर सात कर्मचारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.