नोएडा, मई 1 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस शुक्रवार को जिम्स में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही कासना गांव रोड जंक्शन पुलिस बूथ के निकट पर भी संस्थान की टीम एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के सहयोग से काम कर रहे श्रमिकों की जांच की गई। स्थल पर कुल 140 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 105 पुरुष एवं 35 महिलाएं शामिल थीं। शिविर में स्वास्थ्य परामर्श और एंथ्रोपोमेट्री, रक्तचाप एवं शुगर जांच, तंबाकू निर्भरता आकलन, दंत परीक्षण, चेस्ट एक्स-रे तथा बेसिक लैबोरेटरी जांच जैसी विभिन्न सेवाएं दी गईं। इसके अलावा अस्पताल परिसर में भी सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक समान स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिससे 100 से अधिक मरीजों को लाभ मिला। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य और आंखों की निःशुल्क जांच यह भी पढ़ें- श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के...