जिम्स में पहले उत्तर प्रदेश स्टार्टअप क्लीनिक आज होगा
नोएडा, अगस्त 17 -- ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में मंगलवार को प्रथम उत्तर प्रदेश स्टार्टअप क्लीनिक का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रदेश के हेल्थकेयर स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स, निवेशकों, इनक्यूबेटर्स और नियामक विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर स्वास्थ्य एवं मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में करीब 40 हेल्थकेयर स्टार्टअप्स एवं इनोवेटर्स के शामिल होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव आलोक कुमार,अल्केमी फंड्स के संस्थापक अलका गोएल, जिम्स के निदेशक डॉ. (ब्रिगेडियर) राकेश गुप्ता सहित स्वास्थ्य, स्टार्टअप और मेडिकल टेक्नोलॉजी क्षेत्र के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.