नोएडा, अगस्त 21 -- ग्रेटर नोएडा। जिम्स में डे केयर कीमोथेरेपी सेंटर विकसित किया गया है। यहां मरीजों को कैंसर स्क्रीनिंग, आवश्यक जांच, कैंसर सर्जरी, कीमोथेरेपी की सुविधाएं निशुल्क सुविधा दी जाती हैं। सरकारी योजना के अंतर्गत स्क्रीनिंग एवं कीमोथेरेपी प्रोटोकाल में निर्धारित दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। कैंसर मरीजों के बेहतर उपचार एवं जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए कैंसर दर्द निवारण एवं पैलिएटिव केयर की सुविधा भी उपलब्ध है। प्रबंधन ने स्थानीय लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...