जिम्स में कर्मचारियों को भड़काने वाले 70 लोग चिन्हित
नोएडा, जून 26 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कासना कोतवाली पुलिस ने जिम्स अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद उन लोगों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है, जिन्होंने कर्मचारियों को भड़काया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर ऐसे 70 लोगों को चिह्नित किया है। पुलिस का दावा है कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में स्थायी नियुक्ति की मांग को हड़ताल पर बैठे आउटसोर्स कर्मचारियों की बुधवार की रात पुलिस-प्रशासन के बीच नोकझोंक हुई थी। कर्मचारियों ने पुलिस पर लाठ चार्ज करने का आरोप लगाया, जबकि पुलिस अधिकारियों ने लाठीचार्ज की बात से इनकार किया है। इस मामले में जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.