नोएडा, जून 26 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में शुक्रवार को सामान्य दिनों की तरह ओपीडी संचालित हुई। मोहर्रम की छुट्टी के बावजूद मरीजों को परेशानियों को देखते हुए डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। उम्मीद है कि जल्द ही स्वास्थ्य सेवाएं पुरी तरह से बहाल होंगी। जिम्स में 15 जून को आउटसोर्स के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मरीजों के बैठने वाले स्थान पर हड़ताल पर बैठ गए थे। अस्पताल में 24 जून की रात को पुलिस और कर्मचारियों के बीच झड़प हुई। इसके बाद 50 से अधिक कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया और निदेशक की ओर से कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। यह भी पढ़ें- जिम्स में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों पर एफआईआर, 50 हिरासत में, सात को जेल भेजा पुलिस ने सात कर्मचारियों को जेल भेजा है। संस...