नोएडा, जून 22 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में मरीजों की देखभाल के लिए जिला अस्पताल और चाइल्ड पीजीआई के पैरा मेडिकल स्टाफ की मदद ली जाएगी, ताकि गंभीर मरीजों का इलाज सही से किया जा सके। इस संबंध में दोनों अस्पतालों को पत्र लिखा गया है। जिम्स में करीब 140 कर्मचारी स्थायी नौकरी की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे संस्थान में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हो चुकी हैं। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को जिलाधिकारी मेधा रूपम समेत कई बड़े प्रशासनिक अधिकारी समझा चुके हैं, लेकिन वे अपनी मांगों पर अडिग हैं।

हड़ताल की जानकारी जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. आरके गुप्ता ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि हड़ताल पर बैठे कर्मचारी बिना लिखित परीक्षा के स्थायी नौकरी की मांग कर रहे हैं, जिसे पूरा करना उनके अधिकार...