नोएडा, जून 15 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में पिछले लंबे समय से कार्यरत पैरामेडिकल स्टाफ यानी कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर चले गए। उनकी मांग की है कि नई भर्ती से पहले उन्हें स्थायी किया जाए। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से मेडिकल सुविधाएं प्रभावित रहीं। इससे मरीजों को परेशानी हुई। कर्मचारियों का कहना है कि उनसे वादा किया गया था कि उन्हें स्थायी किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा। कोरोना काल में हमने विषम परिस्थितियों में जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा की है। प्रबंधन ने हमें स्थायी करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब नई भर्ती निकालकर कर दूसरे लोगों को लाया जा रहा है। उनका कहना है कि परीक्षा कराई जा रही है। कई कर्मचारियों की अधिक उम्र हो गई है। ऐसे में वे परीक्षा कैसे देंगे। ...