नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। ब्रिक्स सम्मेलन के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत ने वैश्विक शासन में सुधार की जोरदार वकालत करते हुए कहा कि आज हमें एक ज्यादा समावेशी, अधिक प्रतिनिधित्व वाले और जिम्मेदार वैश्विक शासन के ढांचे को आगे बढ़ाने की जरूरत है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद तंत्र में सुधार पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि यह वक्त की जरूरत है, ताकि मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए बहुपक्षवाद का महत्व और असर बना रहे। उन्होंने कहा कि हम ऐसे समय में मिल रहे हैं जब वैश्विक शासन का असर और बहुपक्षवाद की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आज की दुनिया हमारे कई मौजूदा संस्थानों के बनने के समय की तुलना में ज्यादा आपस में जुड़ी हुई, जटिल और बहु-ध्रुवीय है। फिर भी वैश्विक शासन को सहारा देने वाल...