अयोध्या, मार्च 23 -- अयोध्या, संवाददाता। जिम्मेदार विभाग को जिले में एक भी सिलेंडर के धंधेबाज नहीं मिल रहे हैं जबकि उपभोक्ता किल्लत के पीछे ब्लैक मार्केटिंग को ही वजह बता रहा है। लाइन में लगे परेशान ग्राहक कहते हैं कि केवल मध्यम और निम्न वर्गीय लोग ही समस्या से जूझते दिखेंगे ।प्रभावशाली व्यक्तियों और बड़े होटल रेस्टोरेंट संचालकों के सामने आज भी समस्या जटिल नही है। आरोप है कि आखिर मांग के अनुरूप गैस सिलेंडर जिले में पहुंच रहा है तो घरों में सिलेंडर खत्म होने की बात सुनकर अभिभावक परेशान क्यों हो रहे हैं ? एक सिलेंडर लेने के लिए घंटों जूझना पड़ रहा है। अब इसे इत्तेफाक कहे या इच्छा शक्ति की कमी कि खबर लिखे जाने के समय तक जिले में एक भी अवैध सिलेंडर की बिक्री करने वाला नही पकड़ा गया। सूत्र बताते हैं कि इन दिनों कई होटल और रेस्टोरेंट में जांच की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.