जिम्मेदार फार्मर रजिस्ट्री में व्यस्त, खेतों में जल रही पराली
गोरखपुर, अप्रैल 17 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य हासिल में जुटे हैं। वहीं, खेतों में किसान पराली जला रहे हैं। दण्डनीय अपराध होने के बाद भी पराली जलाने की वारादातें संज्ञान में आ रही हैं लेकिन विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। गुरुवार को उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने किसानों को चेतावनी दी है कि पराली जलाना दंडनीय अपराध है, दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय भ्रमण एवं सेटेलाइट से मिली जानकारी के मुताबिक हर तहसील में किसान गेहूं की कटाई के बाद फसल अवशेषों को जला रहे हैं। नियमों के अनुसार, 2 एकड़ से कम क्षेत्र में पराली जलाने पर 5000 रुपये, 2 से 5 एकड़ तक 10,000 रुपये और 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में 30,000 रुपये तक का जुर्माना का प्रावधान है। यह भी पढ़ें- पोषक तत्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.