रिषिकेष, जून 13 -- भाजपा संगठनात्मक मंडल वीरभद्र की नवीन कार्यकारिणी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। पूर्व मंत्री ने सभी पदाधिकारियों का बधाई दी और उन्हें संगठन को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करने को प्रेरित किया। शुक्रवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा एक अनुशासनात्मक संगठन है, जो विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन भी है। भाजपा में स्वच्छ छवि के लोगों को स्थान मिलता है। उनकी योग्यता के अनुसार पद भी दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो विश्वास आप पर जताया है, उसे जिम्मेदारी के साथ निभाएं। भाजपा संगठन को आगे बढ़ाकर आम जनता को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। जिससे आम जनता योजना का लाभ उठा सके। मौके पर मंडल अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.