बिजनौर, सितम्बर 6 -- चांदपुर के एक रेस्टोरेंट में रविवार को भाजपा नेता डॉ. मूलचंद सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा चांदपुर विधानसभा क्षेत्र में जिम्मेदारी देती है तो वह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। डॉ. मूलचंद सैनी ने कहा कि चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में विकास को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त गांवों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उन्होंने तटबंध निर्माण और बाढ़ से बचाव के प्रभावी इंतजाम कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराना उनकी प्राथमिकता होगी। युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, सड़कों की स्थिति सुधारने तथा बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रयास ...