नई दिल्ली, फरवरी 19 -- टी-20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे की टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है। ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे ने सुपर-8 में एंट्री मार ली है। खास बात यह है कि जिम्बाब्वे की टीम जैसे-तैसे सुपर-8 में नहीं पहुंची है, बल्कि अपने ग्रुप में पूरे डोमिनेंस क साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है। अपने ग्रुप में जिम्बाब्वे ने ओमान को हराने के बाद भी सांस नहीं लिया, बल्कि 2026 विश्व कप के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया। इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ उनका मैच बारिश के कारण धुल गया, लेकिन अगले मुकाबले में उन्होंने मेजबान श्रीलंका को 6 विकेट से हराकार इस विश्व कप का दूसरा उलटफेर किया। इन लगातार तीन जीतों और 1 मैच रद्द होने की वजह से 1 अंक मिलने पर कुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.