नई दिल्ली, जुलाई 18 -- इधर भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है उधर बांग्लादेश की क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर है। जिम्बाब्वे में बांग्लादेश की टीम एक टेस्ट मैच और तीन वनडे और तीन T20 मैचों की सीरीज के लिए गई है। जहां पर टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जा चुकी है। एकमात्र खेले गए टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी और 85 रनों से हार थमाई थी। उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई, जिसे जिम्बाब्वे ने 2-1 से अपने नाम कर लिया। अब तीन मैचों की T20 सीरीज 15 जुलाई से शुरू हुई है जिसका पहला मुकाबला मेजबान टीम ने जीता, लेकिन दूसरे मैच में आखिरकार बांग्लादेश को जीत मिली है। क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावेयो में बांग्लादेश ने मेजबान टीम जिम्बाब्वे को 34 रनों से दूसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हरा दिया है। शुक्र...