नई दिल्ली, फरवरी 17 -- सिकंदर रजा की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिम्बाब्वे ने टूर्नामेंट में पहली बार सुपर-8 राउंड में जगह पक्की कर ली है। जिम्बाब्वे ने पल्लेकेले में आयरलैंड मैच रद्द होने के बाद अगले राउंड का टिकट कटाया। मंगलवार को जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड ग्रुप बी मैच में बारिश के कारण टॉस तक नहीं हो पाया। मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटना पड़ा। जिम्बाब्वे ग्रुप बी से अगले चरण में पहुंचने वाली दूसरी टीम है। उसके खाते में तीन मैचों में पांच अंक हैं। ग्रुप बी से सह-मेजबान श्रीलंका तीन मैचों में 6 अकों के साथ ने पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुका है। आयरलैंड (चार मैचों में 3 अंक) के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया (तीन मैचों में 2 अंक) की भी सुपर-8 राउंड की उम्मीदें समाप्त हो गई ...