नयी दिल्ली, जुलाई 8 -- बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण, बल्लेबाजी कोच रिषिकेश कानिटकर और गेंदबाजी कोच सुनील जोशी आगामी जिम्बाब्वे दौरे और जापान में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ में होंगे । इंग्लैंड दौरे के बाद सीनियर टीम के सहयोगी स्टाफ को ब्रेक देने के लिये यह फैसला किया गया है। भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर 23, 25 और 27 जुलाई को हरारे में तीन टी20 मैच खेलेगी । यह दौरा इंग्लैंड में 19 जुलाई को सीमित ओवरों की श्रृंखला समाप्त होने के चार दिन बाद ही शुरू होगा। एशियाई खेलों के दौरान लक्ष्मण और सहयोगी स्टाफ भारतीय टीम के साथ होगा । इसी दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला खेलनी है जिसमें मुख्य कोच गौतम गंभीर वनडे टीम के साथ होंगे । लक्ष्मण इससे पहले भी 2024 में ...