नई दिल्ली, फरवरी 24 -- जिम्बाब्वे की टीम भले ही 107 रनों से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 8 का मुकाबला हार गई, लेकिन कप्तान सिंकदर रजा ने कोई बहानेबाजी नहीं की। अभी तक जिम्बाब्वे की टीम श्रीलंका में खेल रही थी और 4 में से 3 मैच जीते थे, जिनमें ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को जिम्बाब्वे ने हराया था। इस टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे का भारत में ये पहला मैच था, जिसमें करारी हार मिली, लेकिन कप्तान ने कहा कि वेन्यू बदलने पर हम हार का ठीकरा नहीं फोड़ सकते। ऐसा करेंगे तो हम सीख नहीं पाएंगे। सिंकदर रजा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में सबसे पहले तो अपनी उंगली की चोट पर अपडेट दिया और कहा, "एक्शन प्लान यह है कि कल एक्स-रे के लिए जाना है और उम्मीद है कि सब कुछ सही रहे।" वहीं, वेन्यू बदलने में मुश्किलें क्या टीम को आईं? इसके बारे में कप्तान राज ने कहा, "...