नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- मुंबई। मारुति सुजुकी इंडिया की भारत में बनी पांच दरवाजे वाली जिम्नी, फ्रॉन्क्स और ई-विटारा का जापान को किया गया कुल निर्यात एक लाख इकाई के पार पहुंच गया है। मारुति सुजुकी इंडिया ने दुनिया के सबसे प्रतिस्पर्धी और उन्नत वाहन बाजारों में से एक जापान को अगस्त 2024 में फ्रॉन्क्स का निर्यात शुरू किया था। इसके बाद दिसंबर 2024 में पांच दरवाजे वाली जिम्नी का निर्यात शुरू किया गया। कंपनी का पहला बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) ई-विटारा सितंबर 2025 में इस निर्यात सूची में शामिल हुआ। इससे सुजुकी के लिए भारत की वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में भूमिका और मजबूत हुई है। यह भी पढ़ें- जापान में गूंजा 'मेड इन इंडिया'! मारुति की इन 3 कारों ने रचा इतिहास, 1 लाख के पार पहुंचा एक्सपोर्ट पांच दरवाजे वाली जिम्नी और ई-विटारा का विनिर्माण ...