गोरखपुर, मार्च 6 -- गोरखपुर। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक/बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए चयन/ट्रायल तिथियां जारी कर दी गई हैं। शुक्रवार को आरएसओ आले हैदर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 09 मार्च 2026 को सुबह 08:00 बजे से जिला स्तरीय ट्रायल लिए जाएंगे। इसके अलावा, इसी दिन सुबह दस बजे से मंडल स्तरीय ट्रायल संपन्न कराया जाएगा। यह ट्रायल रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता 11 से 13 मार्च 2026 तक गोरखपुर में आयोजित की जाएगी। जनपदीय चयन में केवल गोरखपुर तथा मण्डलीय चयन/ट्रायल में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज के खिलाड़ी भाग लेंगीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...