वाराणसी, मार्च 15 -- जिम्नास्टिक और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम वाराणसी। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका जिम्नास्टिक और एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को डॉ. सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में किया गया। जिम्नास्टिक में 78 खिलाड़ियों ने भाग लिया।जिम्नास्टिक के बालक वर्ग के फ्लोर में श्रेयांश सेठ, धैर्य शर्मा, आद्वी मेहता क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बाल्ट में आर्यन सिंह, प्रथम कुमार, आयुष यादव, रिंग में रुद्र जोशी, समर आनंद, वैभव मेहता, पोमेल में दीवान शुक्ला, सीवेन कनोढिया, दक्ष यादव, पैरल बाल में विनायक चौरसिया, स्वयं मौर्या, तेजश शर्मा, होरीजेंटल बार में दिव्य राय, विनायक चौरसिया, भव्य मौर्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बालिका वर्ग में फ्लोर में काशवी मिश्रा, आरोही चौरसिया, आ...