रुद्रपुर, अप्रैल 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों शिवम विश्वास और मोहम्मद अरशद का चयन फिग एक्रो जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड कप 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 29 से 31 मई तक बर्गास, बुल्गारिया में आयोजित की जाएगी। जिम्नास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दोनों खिलाड़ियों का चयन किया है। उन्होंने इसे प्रदेश और जिम्नास्टिक संगठन के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों त्रिलोक जीना, जगदीश बोरा, वरुण निर्मोही, पूजा भट्ट, पूर्व अध्यक्ष शिशिर शर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों ने चयनित जिम्नास्टों को शुभकामनाएं दीं और विश्व कप में बेहतर ...