हाजीपुर, मार्च 9 -- राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर प्रखंड को जिला मुख्यालय हाजीपुर से जोड़ने वाली जमींदारी घाट गंगा नदी पर बने पीपा पुल पर सोमवार को ईंट लोड ट्रैक्टर का चक्का टूटने के कारण जाम लग गया। पीपा पुल पर करीब पांच घंटे से अधिक जाम रहा। जाम के दौरान सैकड़ों दो पहिया चार पहिया सहित अन्य वाहन जाम में फंसा रहा। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पीपा पुल पर जाम इतना था कि लोग पुल पर पैदल भी पार नहीं कर पा रहे थे। जाम की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को हटाने एवं जाम हटाने का प्रयास में जुटी। मिली जानकारी के अनुसार चकौशन की तरफ से ईंट लोड ट्रैक्टर राघोपुर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान चकौशन के तरफ से आने के दौरान ट्रैक्टर का चक्का टूट गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते पीपा पुल ...