जिप सदस्य सरिता ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
चतरा, जून 10 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी प्रखंड जिला परिषद सदस्य सरिता देवी ने डीएमएफटी योजना अंतर्गत ग्राम सभा में पारित 24 योजनाओं को जल्द निर्माण करवाने को लेकर उपायुक्त रवि आनंद को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि प्रखंड में कई सड़क ऐसे जर्जर है जिसपर बरसात में वाहन तो छोड़ पैदल भी चलना मुश्किल हो जाता है जिससे बच्चों को पठन पाठन, स्वास्थ्य, जनजीवन प्रभावित हो जाता है। डीएमएफटी मद से ग्रामसभा में चयन योजना की प्रशासनिक स्वीकृति किया जाय ताकि आमजनों के कष्टो का निवारण हो सके। जिप सदस्य श्री मति के इस सराहनीय कार्य के लिए इटखोरी की जनता आभार व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- जिप सदस्य पूर्णिमा मलिक ने अपने क्षेत्र में सफाई, सड़क निर्माण और पानी निकासी को लेकर डीसी के नाम सौंप ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.