कोडरमा, सितम्बर 17 -- मरकच्चो। मरकच्चो दक्षिणी क्षेत्र की जिप सदस्य रीता देवी के पति एवं सेवानिवृत्त एसआई दशरथ तिवारी (72 वर्ष) का निधन मंगलवार की सुबह हो गया। जानकारी देते हुए उनके पुत्र समाजसेवी रविशंकर तिवारी मंटू ने बताया कि सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने रांची रेफर कर दिया। रांची स्थित मेडिका अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्व. तिवारी अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री व तीन पुत्र का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। शोक जताने वालों में प्रमुख रूप से बिजय कुमार सिंह, जिप सदस्य गुड़िया यादव, राजकुमार यादव, बिजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.