चक्रधरपुर, अप्रैल 1 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत के हाथीबारी नदी में जिप सदस्य बसंती पूर्ति ने स्नान घाट का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह स्नान घाट जिला परिषद की ओर से 15वें वित्त आयोग मद से किया जा रहा है। उन्होंने कहा हाथीबारी के ग्रामीणों की यह मांग पुरानी थी। शिलान्यास के साथ उस समस्या का अंत होने जा रहा है। जिप सदस्य ने कहा आप सभी के सहयोग और निगरानी से ही मजबूत स्नान घाट का निर्माण हो सकेगा। मौके पर शीतल पूर्ति, लखन बोईपाई, साहिल आकाश मधेशिया समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.