पाकुड़, अप्रैल 28 -- जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने पाकुड़ की नवनियुक्त उपायुक्त मेघा भारद्वाज के आगमन पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं व जनहित से जुड़े मुद्दों पर एक ज्ञापन सौंपा। ​ज्ञापन के माध्यम से पिंकी मंडल ने गोपीनाथपुर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वहां एक अस्थाई पुलिस कैंप स्थापित करने की पुरजोर मांग की। उन्होंने उपायुक्त को अवगत कराया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए पुलिस कैंप का होना अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: जिप सदस्य ने डीएम से मिल क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में होने वाली किसी भी अप्रिय घटन...