धनबाद, मई 26 -- जिला परिषद सदस्यों को अब अपने क्षेत्र में विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए पांच लाख रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। यह राशि जिला परिषद के आंतरिक मद से दी जाएगी। लंबे समय से जिला परिषद सदस्य इस राशि की मांग कर रहे थे, ताकि वे अपने क्षेत्र की छोटी लेकिन जरूरी विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करा सकें। जानकारी के अनुसार इस राशि का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सामुदायिक भवन की मरम्मत, सोलर लाइट, चापाकल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं में किया जा सकेगा। जिला परिषद सदस्यों को योजनाओं की प्राथमिकता खुद तय करने का अधिकार दिया जाएगा। साथ ही योजनाओं के स्थल चयन की जिम्मेदारी भी संबंधित सदस्य की होगी, ताकि क्षेत्र की जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा सके। यह भी पढ़ें- जिप ...