खगडि़या, जून 20 -- खगड़िया । नगर संवाददाता सदर प्रखंड के माड़र दक्षिणी पंचायत में जिला परिषद योजना से लगभग नौ लाख की लागत से बने पुस्तकालय भवन का शनिवार को डीडीसी श्वेता भारती ने अधिकारियों के साथ जांच किया। इस दौरान भवन निर्माण की गुणवत्ता की बिन्दुवार जांच की। वहीं छत पर कहीं जलजमाव की स्थिति नहीं हो। इसका भी जायजा लिया। डीडीसी के साथ जिला परिषद के जिला इंजीनियर सुरेश कुमार झा, असिस्टेंट इंजीनियर महेश मिश्रा, जेई सह तकनीकी सहायक गौरव कुमार भी मौजूद थे। डीडीसी ने निरीक्षण के बाद भवन निर्माण पर संतोष जताया। वहीं उपस्थित लोगों को जानकारी दी कि छात्रों के बेहतर के लिए पुस्तकालय भवन का निर्माण कराया गया है। यहां विभिन्न प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। इस पुस्तकालय का वे लोग उपयोग करें। साथ वहां पर उपस्थित बच्चों को इसके लिए प्रेरित करते हुए ...