जिप की दुकान के लिए 60 हजार की बोली लगाने वाला गायब, नोटिस जारी
धनबाद, जून 3 -- धनबाद, संवाददाता। जिला परिषद की पिछले दिनों हुई दुकानों की नीलामी में सबसे अधिक बोली लगाने वाला व्यक्ति अब जिला परिषद के लिए सिरदर्द बन गया है। गोल्फ ग्राउंड स्थित अग्निशमन विभाग के समीप दुकान संख्या-1 के लिए 60 हजार रुपए प्रतिमाह की सर्वाधिक बोली लगाने वाले राहुल कुमार का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। बोली जीतने के बाद से वह जिला परिषद के संपर्क में नहीं है। जानकारी के अनुसार हाल ही में जिला परिषद की दुकानों की नीलामी आयोजित की गई थी। दुकान संख्या-1 के लिए बोली 2100 रुपये प्रतिमाह से शुरू हुई थी, जो बढ़ते-बढ़ते 25 हजार रुपये तक पहुंची। इसी दौरान राहुल कुमार ने सीधे 60 हजार रुपये प्रतिमाह की बोली लगाकर सभी को चौंका दिया। इसके बाद नीलामी प्रक्रिया समाप्त कर दी गई और उसे सफल बोलीदाता घोषित किया गया。
राहुल कुमार का गायब होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.