भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला परिषद के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार उर्फ पप्पू यादव के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 25 मार्च यानी बुधवार को विशेष बैठक बुलाई गई है। यह बैठक जिला परिषद सभागार में सुबह 11:30 बजे आयोजित होगी। इसको लेकर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी ने सभी जिला परिषद सदस्यों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है। जिला परिषद की राजनीति में यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उपाध्यक्ष के बहाने वर्तमान अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल को घेरने की कोशिश की जा रही है। अविश्वास प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा के साथ जिप की आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। राजनीतिक रूप से भी यह बैठक जिला परिषद के भीतर बदलते समीकरणों का संकेत भी दे रही है। उपाध्यक्ष प्रणव कुमार उर्फ पप्पू यादव ...