धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, संवाददाता। बीबीएमकेयू के मास कम्युनिकेशन विभाग के छात्र-छात्राएं मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के कार्यालय पहुंचे और उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। विद्यार्थियों ने पंचायती राज व्यवस्था, ग्रामीण विकास योजना और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी जिज्ञासा जाहिर की। उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों, जनप्रतिनिधियों की भूमिका और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली। जिला परिषद अध्यक्ष ने पंचायत प्रणाली की संरचना, ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं और जनप्रतिनिधियों की भूमिका से अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.