जिप अध्यक्ष व जिप सदस्य ने योजना की नींव रखी
बोकारो, जून 30 -- गोमिया प्रखंड की ससबेड़ा पूर्वी पंचायत में पेयजल संकट को दूर करने की दिशा में मंगलवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। पंचायत के काली मंदिर के समीप जिला परिषद मद से स्वीकृत सोलरयुक्त डीप बोरिंग योजना का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी एवं जिला परिषद सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने संयुक्त रूप से किया। यह योजना क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि ससबेड़ा और आसपास के गांवों में गर्मी के दिनों में पानी की गंभीर समस्या रहती है। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए जिला परिषद मद से सोलर ऊर्जा आधारित डीप बोरिंग योजना स्वीकृत की गई है। जिला परिषद सदस्य ने कहा कि सौर ऊर्जा से संचालित होने के कारण यह डीप बोरिंग बिजली पर निर्भर नहीं रहेगी और 24 घंटे पेयजल उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.