सिमडेगा, जनवरी 8 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग और उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा ने गुरुवार को चापाबरी स्थित राजकीयकृत मवि का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के क्रम में जनप्रतिनिधियों ने भवन के जर्जर होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में पढ़ाई कराना बच्चों के जान को खतरे में डालने जैसा हो गया है। विद्यालय की छत से लगातार प्लास्टर गिर रहा है, कई जगहों पर सरिया पूरी तरह बाहर निकल आई है, जबकि छत का बड़ा हिस्सा उखड़ चुका है। ऐसे खतरनाक हालात में सैकड़ों बच्चे हर दिन पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय की प्रिंसिपल सुचिता टोप्पो एवं सहायक शिक्षक दीपमति कुमारी ने बताया कि वर्तमान स्थिति में बच्चों को कक्षा में बैठाकर पढ़ाना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्र दोनों भय के माहौल में हैं और किसी भी समय ब...