भागलपुर, जनवरी 7 -- भागलपुर। जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रणव कुमार उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के आवेदन पर मंगलवार को भी तारीख निर्धारित नहीं हो सकी। विरोधी पार्षदों द्वारा दिए गए आवेदन पर अध्यक्ष के स्तर से तारीख तय होने की आखिरी तारीख 06 जनवरी को खत्म हो गई। हालांकि मंगलवार को जिप अध्यक्ष ने एक्ट में उल्लेखित शब्द 'कुल संख्या' पर मार्गदर्शन मांगा है। अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने बताया कि हमने 'कुल संख्या' का मतलब स्पष्ट करने के लिए पंचायती राज विभाग और डीएम से मार्गदर्शन मांगा है। बोर्ड की कुल संख्या 31 है। अभी एक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 15 रिक्त है। ऐसे में 30 कैसे कुल संख्या कहलाएगी? चर्चा है कि यदि बुधवार को डीएम का कोई मार्गदर्शन मिलता भी है तब भी एक दिन बाद ही अध्यक्ष कुछ कर सकेंगे। क्योंकि अध्यक्ष बुधवार को पटना में ...