धनबाद, मई 25 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने सोमवार को बिजली विभाग के जीएम से मुलाकात कर क्षेत्र में हो रही बिजली संबंधी समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लगातार हो रही बिजली कटौती, लो वोल्टेज, जर्जर तार और ट्रांसफॉर्मर जैसी समस्याओं से आम लोगों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। साथ ही जल्द समाधान करने की मांग की। शारदा सिंह ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सुचारु बिजली व्यवस्था लोगों की मूलभूत आवश्यकता है, इसलिए विभाग शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करे। जीएम ने भी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव सिंह, समाजसेवी विकास अग्रवाल, विक्की कामदार, योगेश कामदार, राजू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी ह...