जिप अध्यक्ष ने बस स्टैंड सह चारदीवारी निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
सराईकेला, मई 16 -- सरायकेला। जिला परिषद के सौजन्य से सरायकेला प्रखंड के गोविंदपुर चौक पर एक करोड़, बारह लाख, रुपये की लागत से बस स्टैंड सह चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ग्रामीणों को संबोधित करते जिप अध्यक्ष बोदरा ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी। प्रयासों के बाद यह योजना धरातल पर उतर रही है। गोविंदपुर चौक पर आधुनिक बस स्टैंड के बनने से न सिर्फ आवागमन सुगम होगा। स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि जिला परिषद की आंतरिक आय के स्रोतों को बढ़ाने के उद्देश्य से इस अत्याधुनिक ग्रामीण स्तरीय बस स्टैंड का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिषद पूरे जिले के सभी नौ प्रखंडो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.