सराईकेला, मई 29 -- सरायकेला। खरसावां क्षेत्र में इन दिनों पेयजल संकट गहरा गया है। स्थानीय निवासियों को पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासी आलोक दास के अनुरोध पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने खरसावां क्षेत्र का दौरा किया। दौरे के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष ने प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और पेयजल की किल्लत से जूझ रहे आमलोगों से सीधे बातचीत की। ग्रामीणों ने उन्हें पानी की कमी से हो रही परेशानियों के बारे में विस्तार से बताया। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सोनाराम बोदरा ने उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने स्थानीय निवासियों को आश्वस्त किया कि पेयजल की इस समस्या को लेकर वे बेहद गंभीर हैं। यह भी पढ़ें- चूआं व झरने का गंदा पानी पीने को विवश पहाड़िया परिवार जिप अध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयो...