सिमडेगा, अगस्त 5 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय में किसानों के बीच मकई एवं अरहर के उन्नत बीजों का वितरण किया। आत्मा विभाग द्वारा आयोजित बीज वितरण कार्यक्रम में उपस्थित रोस प्रतिमा सोरेंग ने कहा कि कृषि राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से उन्नत बीजों का उपयोग कर वैज्ञानिक तरीके से खेती करने तथा विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन और अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान आत्मा विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बीज की विशेषताओं, बुआई की सही विधि तथा फसल प्रबंधन की जानकारी दी। इसके बाद...