छपरा, अप्रैल 26 -- छपरा, एक संवाददाता। जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 29 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव कराया जाएगा। तिथि घोषित होते ही संभावित प्रत्याशी सक्रिय हो गए हैं और जिला पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।जिला परिषद में कुल 47 सदस्य हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए पक्ष और विपक्ष के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में जहां निवर्तमान अध्यक्ष जय मित्रा देवी के फिर से मैदान में उतरने की चर्चा है। वहीं विपक्ष की ओर से स्नेहा सिंह का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। यह भी पढ़ें- नवगठित सोनपुर नगर परिषद में मतदान केंद्रों के प्रारूप का प्रकाशन दोनों पक्ष अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। जिससे मुकाबला रोचक हो गया है। गौ...